सभी खबरें

DPIFF AWARDS 2020: दिव्यांका त्रिपाठी बनी टेलीविज़न की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

DPIFF AWARDS 2020: दिव्यांका त्रिपाठी बनी टेलीविज़न की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

'बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी को इस बार टेलीविज़न की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाज़ा गया है। बता दें कि दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2020 समारोह में उन्हें इस खिताब से नवाजा गया. दिव्यांका काफी समय तक 'ये है मोहब्बतें' शो में मुख्य भूमिका में नजर आ रही थीं. दिव्यांका ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से की थी.

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2020

समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन अभिनेत्री चुने जाने पर दिव्यांका ने खुशी जाहिर की है. इस दौरान अभिनेत्री का कहना है कि वह काफी समय इस पुरस्कार का इंतजार कर रही थी. दिव्यंका ने कहा, ''यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित अवार्ड शो है और मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं.'' इसके साथ ही दिव्यंका ने DPIFF की टीम को धन्यवाद दिया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button