सभी खबरें

छिंदवाड़ा :- कमलनाथ ने लगाए केंद्र सरकार पर भेदभाव के आरोप,जानिए क्या कहा

  • कमलनाथ ने लगाए मोदी पर भेदभाव के आरोप
  • कहा प्रदेश के बजट में की कटौती

छिंदवाड़ा / गरिमा श्रीवास्तव :- कमलनाथ (Kamalnath)इन दिनों में छिंदवाड़ा (Chhindwara) के दो दिवसीय दौरे पर है कल मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गौशाला का लोकार्पण किया उसके बाद वह सामूहिक विवाह में सम्मिलित हुए जहां पर 3353 जोड़ों का एक साथ विवाह कराया गया यहां हर धर्म और जाति के लोग शामिल हुए।
कमलनाथ ने सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं और उन्हें दृढ़ संकल्प लेने को कहा कि वह हमेशा एक दूसरे का साथनिभाएंगे।
 वही आज कमलनाथ ने केंद्र सरकार पर भेदभाव के आरोप भी लगाए हैं कमलनाथ ने कहा केंद्र सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ अच्छा नहीं किया केंद्रीय बजट में कटौती की है साथ ही साथ कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता केंद्र के रवैए को समझ नहीं है और मुझे किसी का सहयोग मिले या ना मिले मैं हमेशा प्रदेश के विकास के लिए तत्पर रहूंगा। आज भी छिंदवाड़ा में सीएम कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे शिवरात्रि के पर्व पर इस वक्त कमलनाथ पातालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे कमलनाथ ने कहा महाशिवरात्रि सबसे धार्मिक अवसर है साथ ही साथ आज कमलनाथ पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
सीएम के साथ साथ नकुलनाथ(Nakulnath) भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button