सभी खबरें

भोपाल में ओडिशा के सांसद पर दहेज़ प्रताड़ना का केस, ढाई करोड़ रुपए के बाद भी पैसों की मांग 

मध्यप्रदेश / भोपाल :  एमपी नगर भोपाल में रहने वाली साक्षी (34) की शादी वर्ष 2016 में कटक से सांसद भर्तृहरि महताब के बेटे लोकरंजन से हुई थी। साक्षी ने दावा किया, शादी में उसके पिता ने करीब ढाई करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए थे। शादी के कुछ माह बाद पति लोकरंजन और सास-ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे। तंग आकर वह पिता के घर भोपाल आ गई और भोपाल की महिला थाना पुलिस ने ओडिशा के कटक से बीजेडी (बीजू जनता दल) के सांसद भर्तृहरि महताब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। भोपाल की रहने वाले सांसद की बहू साक्षी की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सांसद की पत्नी, बेटे को भी आरोपी बनाया है।

साक्षी का कहना है, साल 2018 में वह नई दिल्ली स्थित एबी-94 शाहजहां रोड पर रहने गई। उसे घर से भगा दिया गया। सास-ससुर ने दरवाजे तक नहीं खोले। इस पर साक्षी पुन: वापस भोपाल आ गई। काफी दिनों तक इंतजार के बाद भी जब ससुराल पक्ष से उसे मदद की उम्मीद नहीं दिखी, तो महिला थाना भोपाल में शिकायत कर दी। जांच के बाद लोकरंजन, सास महाश्वेता, ससुर भर्तृहरि महताब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button