सभी खबरें

सरकार को "ग़रीबों" से आती है शर्म, ट्रंप से भी छिपानी है "देश की ग़रीबी", इसलिए बनवा डाली "झुग्गियों" के सामने ऊंची दीवारे

  • भारत दौरे पर आ रहे है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • मोदी सरकार कर रही है गरीबी छुपाने पर काम 
  • दीवार बनाकर छुपाई जाएगी झुग्गी झोपड़ी
  • लोगों में फूट रहा है मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा 

अहमदाबाद – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर हल चल तेज़ हो गई हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उसकी इस यात्रा को देखते हुए अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने तैयारी शुरु कर दी हैं। बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप का अहमदाबाद में स्वागत होगा। 

साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ट्रंप और मोदी शहर के मोटेरा इलाके में हाल ही में बनाए गए सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। बता दे कि यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम हैं। जहां एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद हैं। 

लेकिन इन सब के बीच एक खबर सामने आई हैं, जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 

जानकारी के अनुसार, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन अहमदाबाद एयरपोर्ट से लेकर सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम के रास्ते को ठीक कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर इसी रास्ते के बीच आने वाली झुग्गी झोपड़ी के आगे दीवार बनाकर उसे छुपाने की कोशिश भी कर रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब ऐसा किया जा रहा हैं। इस से पहले जब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, चीन के शी जिनपिंग और इज़रायल के नेतन्याहू यहां आए थे तब हरे पर्दे से पूरे झुग्गी को छुपा दिया गया था। 

बता दे कि दीवार बनाकर यहां की ग़रीबी और लोगों के हालात को छुपाने को लेकर यहां रहने वाले लोग काफ़ी गुस्साए हुए हैं। प्रशासन अहमदाबाद एअरपोर्ट से हासोल सर्कल के बीच आने वाली झुग्गी झोपड़ी के आगे दीवार बना रहा हैं। 

हालांकि जब अहमदाबाद की मेयर बीजल पटेल से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इस पूरे मामले से अंजान होने की बात कही। 

वहीं, यहां रहने वाले महेश ने कहा कि सरकार को ग़रीबों से शर्म आती है तो ग़रीबी हटाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए ना कि दीवार बनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि अब तक यहां हरा कपड़ा डाला जाता था लेकिन अब दीवार बनाई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button