सभी खबरें

भोपाल:- एक बार फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, इतनी हुई सिलेंडर की कीमत, कमलनाथ ने कहा "सरकार कर रही "लोकतंत्र" को "लूटतंत्र" बनाने की साजिश

भोपाल:- एक बार फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, इतनी हुई सिलेंडर की कीमत, कमलनाथ ने कहा “सरकार कर रही “लोकतंत्र” को “लूटतंत्र” बनाने की साजिश

 

 

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में लगातार महंगाई लोगों की कमर तोड़ रहीं है. अब फिर एक बार भोपाल में रसोई गैस की कीमतों में इज़ाफा हुआ है. रसोई गैस की कीमत 840.50 रूपए हो गई है.

बढ़ती महंगाई को लेकर एक बार फिर से मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा है.

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि रसोई गैस के दाम में 25.50 रुपये की वृद्धि के बाद भोपाल में सिलेंडर की कीमत 840.50 रुपए हो गई है। 

 

एक तरफ कीमत बढ़ाई जा रही है और दूसरी तरफ सब्सिडी चुपके से खत्म कर दी गई है। 

 

सरकार चोरी और सीनाजोरी पर उतर आई है। लोकतंत्र को लूटतंत्र बनाने की साजिश बंद करिए।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1410834492147728386?s=19

पेट्रोल डीजल के दामों में लगे आग:

अनूपपुर जिले में पेट्रोल के दाम 110.01 रुपए और डीजल 100.32 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया. वही, रीवा में पेट्रोल के दाम 109.65 रुपए और डीजल 99.98 रुपए प्रति लीटर. राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 107.43 रुपए और डीजल 97.93 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button