सभी खबरें

विजयराघवगढ़ में 24 घंटे में अंधे हत्याकांड का खुलासा

सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार, रस्सी से बांधकर शव को फेंक दिया कुआं में
24 घंटे के भीतर अज्ञात हत्या काण्ड का खुलासा
ढीमरखेड़ा से अनुप दुबे की रिपोर्ट
 थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी के गुमइंसान क्रमांक 22/20 में गुमसुदा व्यक्ति सतीश पिता लखनलाल कुशवाहा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम देवराकला की गुमसुदगी दर्ज हुई थी। जो दिनांक 23/07/2020 को सुबह सूचना मिली कि देवराकला गज्जू आदिवासी के खेत के कुएं में गुमशुदा सतीश कुशवाहा का शव मिला है। जो मौके में थाना स्टाफ विजयराघवगढ़ ने जाकर तस्दीक किया। उक्त शव गुमशुदा व्यक्ति सतीश पिता लखनलाल कुशवाहा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम देवराकला का था, जिसके गर्दन एवं सिर में गहरी प्राण घातक चोटें थीं। प्रतीत हो रहा था कि सतीश कुशवाहा की हत्या कर शव को कुएं में फेक दिया गया है। प्रथम दृष्टया धारा 302, 201 भादवि का अपराध प्रतीत होने पर अपराध क्रमांक 194/20 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

​​​​​​गंभीर हत्या का अपराध पाये जाने से पुलिस अधीक्षक महोदय  ललित शाक्यवार के मार्गदर्शन में एस.डी.ओ.पी. विजयराघवगढ़  शिखा सोनी के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु टीम गठित की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारसकर, उप निरीक्षक प्रियंका केवट, उनि निर्मल तिवारी, उप निरीक्षक आर.एल. चैधरी, आरक्षक कमलेश बैरागी, सोमनाथ शर्मा, पप्पू प्रजापति, अरूण तिवारी, नीलेश पटेल को लगाया गया। एफ.एस.एल. वैज्ञानिक अधिकारी डा. अवनीश कुमार द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। विवेचना दौरान संदेही रामकिशोर पिता सुन्दरलाल कुशवाहा उम्र 23 वर्ष एवं संदेही प्रदीप कुशवाहा पिता सुन्दरलाल कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासी देवराकला को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जो संदेही रामकिशोर कुशवाहा ने अपने पूछताछ में बताया कि मृतक सतीश कुशवाहा उर्फ दादू उसके मोहल्ले का है। संदेही रामकिशोर एवं इसका भाई प्रदीप जब भी बैल लेकर खेत जाते चूंकि मृतक का भी खेत इनके खेत से लगा था, मृतक जब भी इनसे मिलता बैल बांधने को लेकर गाली गलौज करता था। दिनांक 21/07/2020 को भी सुबह जब संदेही रामकिशोर का छोटा भाई प्रदीप कुशवाहा बैल लेकर खेत गया हुआ था तब मृतक सतीश कुशवाहा वहां मिला था और वह प्रदीप से गाली गलौज कर बात बिवाद कर रहा था। दिनांक 22/07/2020 को सुबह 8-9 बजे जब आरोपी रामकिशोर कुशवाहा बैल लेकर अपने खेत गया था, वहीं सतीश कुशवाहा भी मिल गया और इसे मां बहन की गंदी गाली देने लगा कि अपना बैल अपने घर में बांधकर रख, यहां मत लाया करो। इसी बात को लेकर गालियां दिया और रामकिशोर कुशवाहा एवं सतीश कुशवाहा के बीच हांथा पाई हुई। रामकिशोर हांथ में कुल्हाड़ी लिया लिया हुआ था जिससे सतीश के गर्दन एवं सिर में मारा, जिससे मौके पर ही सतीश कुशवाहा की मृत्यु हो गई। इसी दौरान आरोपी रामकिशोर का छोटा भाई प्रदीप कुशवाहा भी मौके पर आ गया, और दोनों भाईयों ने मिलकर मृतक के शव को रस्सी के सहारे पत्थर बांधकर शव को छिपाने के उद्देश्य से कुएं में डाल दिया। हत्या में प्रयुक्त हथियार, मृतक के कटे फटे जूते एवं आरोपियों के पहने हुये कपड़े जप्त किये गये हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय पेश किया जाता है। उल्लेखनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारसकर, उप निरीक्षक प्रियंका केवट, उनि निर्मल तिवारी, उप निरीक्षक आर.एल. चैधरी, आरक्षक कमलेश बैरागी, सोमनाथ शर्मा, पप्पू प्रजापति, अरूण तिवारी, नीलेश पटेल एवं थाना विजयराघवगढ़ के संपूर्ण स्टाफ एवम साइबर सेल  कटनी आरक्षक 626 अजय शंकर साकेत आरक्षक 379 प्रीतम सिंह मार्को का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button