दिग्विजय सिंह ने किया BJP राज्यसभा सांसद का समर्थन, कही ये बड़ी बात

नईदिल्ली/भोपाल – 1 फरवरी को संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए लेकिन इस बीच पेट्रोल और डीजल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा क्योंकि सरकार द्वारा डीजल पर प्रति लीटर 4 रुपये कृषि सेस और पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये कृषि सेस लगा दिया गया हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि लोगों की जेब पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ने वाला हैं।
आम बजट के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट कर एक इमेज शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि राम के भारत में पेट्रोल 93 रुपए, सीता के नेपाल में 53 रुपए और रावण की लंका में पेट्रोल 51 हैं। बता दें कि इस ट्वीट के सामने आने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वहीं, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के इस ट्वीट का समर्थन किया हैं। उन्होंने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा की – “आप ने ठीक कहा स्वामी जी, घोर कलियुग है।”
गौरतलब है कि देश में लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण अब इसके 100 के पार पहुंचने की अटकलें तेज हो गई हैं। कई राज्यों में यह 94 रुपए के पार पहुंच चुका हैं। जिसके कारण आम लोग काफी परेशान हैं, वहीं कांग्रेस भी इस मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहती।


.jpeg)

