ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

दिग्विजय सिंह को बनाना चाहिए “गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष” उनकी मानसिकता है गुंडों वाली : विश्वास सारंग

भोपाल : मध्यप्रदेश में जनपद पंचायत के बाद जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली। 51 में से 41 जिलों में भाजपा समर्थकों को जीत मिली। कांग्रेस को केवल 10 जिलों में ही जीत मिली है।

दरअसल, शुक्रवार का दिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए राजनीति के लिहाज़ से सबसे चर्चित दिन रहा, क्योंकि कल यहां जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव था। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दल आमने सामने रहें। लेकिन पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और मंत्री भूपेन्द्र सिंह की तकरार दिन भर चर्चा में रही। उसके बाद दिग्विजय सिंह की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई, जिसमें ये आरोप लगाए गए की उन्होंने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ा, और उसके साथ धक्का मुक्की की।

वहीं, अब इस मामलें में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए करारा निशाना साधा है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की इस लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया को शर्मसार करने का काम कांग्रेस ने किया है। कल कांग्रेस ने जमकर गुंडागर्दी की उसका नेतृत्व दिग्विजय सिंह ने किया। भोपाल के गुंडों को इकट्ठा कर चुनाव को रोकने का प्रयास किया। सैकड़ों की भीड़ जमा कर कानून को हाथ में लेकर काम किया।

मंत्री सारंग ने कहा की मेरे साथ में भी दिग्विजय सिंह ने बदतमीजी की है। ACP उमेश तिवारी के साथ भी दिग्विजय सिंह ने झूमाझटकी कर मारपीट की, इससे पहले भी पैरामेडिकल जवान के साथ उनकी गुंडागर्दी करने की तस्वीर सामने आई हैं। इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने बताया की मैंने दिग्विजय सिंह को “गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष” बनाने के लिए सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है। क्योंकि दिग्विजय सिंह की मानसिकता ही गुंडों वाली है।

उन्होंने कहा की दो दिन पहले सदस्यों को उठा लिया गया। मोहन जाट को राजस्थान में बंधक बनाया। बावजूद इसके कल का दिन मप्र के इतिहास में भाजपा के नाम रहा है। 51 में से 41 जगह जीत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button