MP दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कम्प्यूटर बाबा को बताया फर्जी, कहा कांग्रेस की आड़ लेना बंद करें

दिग्वििजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कम्प्यूटर बाबा को बताया फर्जी, कहा कांग्रेस की आड़ लेना बंद करें
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने मध्यप्रदेश के कंप्यूटर बाबा पर निशाना साधा है।
चांचैडा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यह बाबा फर्जी है, और लोगों को ऐसे बाबाओं से बचना चाहिए शिक्षित समाज के लिए ये बाबा किसी काम के नहीं हैं।
गौरतलब है कि कंप्यूटर बाबा मप्र नदी न्यास के अध्यक्ष भी हैं।
लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ऐसे बाबा कांग्रेस पार्टी को नुकसान ही पहुंचा रहे हैं।
गौरतलब है कि कंप्यूटर बाबा ने लक्ष्मण सिंह पर जुबानी वार किया था उसके जवाब में दिग्विजय सिंह के छोटे भाई ने प्रतिक्रिया दी है।
विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा मैं पांच बार लोकसभा में चुना गया हूंए तीसरी बार विधानसभा में चुना गया। अगर मैं अनर्गल बातें करता तो इतनी बार नहीं चुना जाता।
कंप्यूटर बाबा ने 17 फरवरी को दिए बयान में कहा था कि लक्ष्मण सिंह जिस मामले में कुछ नहीं जानते हैं उस पर भी बोलते हैं। कम्प्यूटर बाबा ने कहा. जो उन्हें अच्छा लगता है वो बोलें मुझे जो सही लगता है वो मैं कहूंगा। कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि अच्छा काम करने वालों के सामने परेशानियां आती ही हैं।
कांग्रेस की आड़ में कंप्यूटर बाबा अपना खेल खेलना बंद करें तो ज्यादा अच्छा होगा। लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस पार्टी को फर्जी बाबा से दूरियां बनाने की नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे बाबा केवल नुकसान ही कर सकते हैं इनसे कोई लाभ नहीं होगा। लक्ष्मण सिंह ने कहा की उनकी आस्था सच्चे साधू.संतों पर हमेशा रही है लेकिन फर्जी बाबाओं के खिलाफ वो हमेशा खड़े होंगे।




