सभी खबरें

दिग्विजय सिंह ने भी सिंधिया पर लगाए नकली दानवीर के आरोप

मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal)-: ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) के कांग्रेस छोड़ने के बाद कुछ दिन पहले  दिग्विजय सिंह(Digvijaya Singh) पर कांग्रेस को खत्म करने की कसम खाने का तंज कसे जाने के बाद दिग्विजय परिवार ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिग्विजय ने कांग्रेस द्वारा नकली दानवीर किए जाने की टिप्पणी को आगे बढ़ाते हुए उनकी  संपत्ति पर कटाक्ष किया है तो उनके पुत्र व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह(Jayawardene singh) ने 1857 की लड़ाई को याद करते हुए सिंधिया के राज घराने को महत्वाकांक्षा की याद कराया।  उनकी महत्वाकांक्षा के कारण 90 साल बाद देश को आजादी मिली थी।

दिग्विजय सिंह ने अशोक नगर(Ashok nagr) में लॉकडाउन के समय जरूरत मंदों व गरीबों को सामग्री वितरित की जा रही एक निजी कंपनी के राहत सामग्री पर सिंधिया ने अपनी फोटो चिपकाकर बांटे जाने पर तंज कसा है।अब कांग्रेस ने ट्वीट में सिंधिया को नकली दानवीर संबोधित किया था। दिग्विजय ने इस ट्वीट में सिंधिया से कहा है कि महाराज आपके पूर्वज इतना छोड़ गए हैं और आपके तो इतने सारे निजी ट्रस्ट हैं, जिनके माध्यम से इस कोरोना के संकट काल में उससे राहत दी जा सकती थी। उन्होंने निजी कंपनी के टैग को हटाकर सिंधिया फाउंडेशन का टैग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra modi) की तस्वीर लगाने के औचित्य पर सवाल भी उठाया। इसी बीच दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने क्रांति दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए कहा कि आज के दिन मेरठ से देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की मशाल जलाई गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button