
भोपाल। देश में आज पुलवामा हमले की चौथी बरसी बनाई जा रही है। पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस बीच कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पुलवामा हमले को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम खुफिया विफलता के कारण शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उम्मीद है कि उनके परिवारों को पुनर्वास मिल गया होगा। वहीँ दिग्गी के बयान के बाद अब इस पर सियासत शुरू हो गई है।
पुलवामा हमला खुफिया विफलता: दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट कर लिखा कि आज हम उन 40 सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों का उपयुक्त रूप से पुनर्वास किया गया है।
Today we pay homage to the 40 CRPF Martyrs who died because of the blatant Intelligence Failure in Pulwama.
I hope all the Martyred Families have been suitably rehabilitated.— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 14, 2023
दिग्विजय सिंह का बुद्धि फेल, पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं: सीएम शिवराज
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह की बुद्धि फेल हो गई है। ये फेलियर नहीं, दिग्विजय सिंह का बुद्धि फेल है। दिग्विजय सिंह सेना का अपमान करते हैं। दिग्विजय पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, सेना मनोबल गिराने की कोशिश करते हैं। साथ ही कहा कि जांच तो दिग्विजय सिंह की होनी चाहिए। देश और सेना के खिलाफ दिग्विजय सिंह के दिमाग में बात डालता कौन है। कांग्रेस के डीएनए की जांच होनी चाहिए, भारत जोड़ने के नाम पर भारत तोड़ने वालों के साथ पदयात्रा में कांग्रेसी घूमते हैं। ये अजूबा है, एक पार्टी का नेता लगातार सेना की राष्ट्रभक्ति पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। ये पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इस पर जवाब देना होगा।
बता दें कि आज पुलवामा हमले की चौथी बरसी है। 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक बम विस्फोट की बड़ी साजिश को अंजाम दिया था। इस हमले में सीआरपीएएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।