ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

‘राजा साहब जिंदाबाद’ का नारा सुनते ही भड़के दिग्गी राजा: पार्टी पदाधिकारी को लगाई फटकार

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ग्वालियर पहुंचे। जैसे ही दिग्गी राजा शहर में पहुंचे तो समर्थक राजा साहब जिंदाबाद’ के नारे लगने लगे। इतना सुनते ही दिग्विजय सिंह भड़क गए। और उन्होंने पार्टी पदाधिकारी को फटकार लगते हुए जिला उपाध्यक्ष कल्लू राजावत को कहा कि “चलो बाहर निकलो, कांग्रेसी हो या राजा साहब, चल बाहर। मेरा नारा क्यों लगाते हो। मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है। इससे पहले में भी दिग्विजय सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं को इस तरह कई बार फटकार लगा चुके हैं।

उम्मीदवार नेता दिग्विजय से मुलाकात करने पहुंचे थे
दरअसल ग्वालियर के एक होटल में ग्वालियर चंबल अंचल से उम्मीदवारी कर रहे नेताओं से दिग्विजय मुलाकात कर रहे थे. बायोडाटा कलेक्ट करने के दौरान कल्लू राजावत ने राजा साहब जिंदाबाद का नारा लगाया था. तभी दिग्विजय गुस्से में आ गए. उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया. जिससे सब हक्के बक्के रह गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button