6 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

खुशखबरी: अब कुंवारों को मिलेगी पेंशन… ऐसे करें Apply

नई दिल्ली। अब कुंवारों लोगों के लिए सरकार ने एक अच्छी योजना निकाली है। जिसके जरिए सरकार आपको जीवनसाथी तो नहीं दे सकती, लेकिन तसल्ली के लिए पेंशन देने जा रही है। जी हाँ हरियाणा में स्त्री-पुरुष अनुपात के भारी अंतर को पाटने में राज्य सरकार की लाचारी सामने आई है। जिसके चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 45 से 60 साल के बीच के कुंवारों के लिए प्रतिमाह 2750 रुपए पेंशन देने की घोषणा की है। इस योजना में शामिल होने के लिए कुंवारों की आमदनी 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। हितग्राही के 60 साल पार करते ही वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू हो जाएगी।

राज्य सरकार की योजना को लेकर अभी लोगों की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस प्रयास को एक तरह से उन कुंवारों के लिए मरहम के तौर पर देखा जा रहा है, जिन्हें किसी न किसी वजह से जवानी के दिनों में संगनी नहीं मिली। कुछ नहीं तो इस छोटी सी रकम से किसी न किसी के सहारे अपना गुजर-बसर कर रहे कम आय वर्ग के लोग अपना खर्चा उठा पाएंगे, बल्कि छोटी-मोटी मदद करने वाले नाते-रिश्तेदारों को भी थोड़ी-बहुत रकम दे पाएंगे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।