दिग्गी राजा ने CM शिवराज को किया चैलेंज; कहा- क्यों नहीं देते बीजेपी के 20 साल के घोटालों का लेखा जोखा ?

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीती में आये दिन नए नए रंग देखने को मिलते हैं। कभी राजनेता बयानबाजी के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं, तो लाभ आरोप और प्रत्यारोप की झड़ी लगा देतें हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चैलेंज देते हुए कहा कि शिवराज आओ एक दिन आमने सामने बहस हो जाए, दो-दो हाथ हो जाएं। साथ ही ट्वीट कर लिखा कि बार बार भाजपा मेरे 10 के कार्यकाल पर मेरे खिलाफ अनर्गल आरोप लगाते हैं। भाजपा के 20 साल के घोटालों का लेखा जोखा क्यों नहीं देते? मेरे कार्यकाल में मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम द्वारा लाखों स्थानीय लोगों को शासकीय सेवाओं में लिया गया। जन स्वास्थ रक्षक गौ रक्षकों को रोज़गार मिला। साथ ही एक और ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के समय मध्य प्रदेश से बाहर के लोगों को पैसा ले कर नौकरी दी गई। शिवराज जी आओ एक दिन आमने सामने बहस हो जाये। दो दो हाथ हो जाएं।
बार बार भाजपा मेरे १० के कार्यकाल पर मेरे ख़िलाफ़ अनर्गल आरोप लगाते हैं। भाजपा के २० साल के घोटालों का लेखा जोखा क्यों नहीं देते?
@INCMP @BabelePiyush @BJP4MP
1/n https://t.co/o0UnaBGmED— digvijaya singh (@digvijaya_28) May 27, 2023
बार बार भाजपा मेरे १० के कार्यकाल पर मेरे ख़िलाफ़ अनर्गल आरोप लगाते हैं। भाजपा के २० साल के घोटालों का लेखा जोखा क्यों नहीं देते?
@INCMP @BabelePiyush @BJP4MP
1/n https://t.co/o0UnaBGmED— digvijaya singh (@digvijaya_28) May 27, 2023
बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से ज्यादा दिग्विजय सिंह पर निशाना साध रही हैं। वहीं दिग्विजय सिंह अपने 10 साल और बीजेपी के 20 साल के कार्यकाल पर सीएम शिवराज सिंह को खुली चुनौती दे रहे हैं। भाजपा के आगामी विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह के 10 साल और बीजेपी के 18 साल के कार्यकाल को मुद्दा बनाने वाले सवाल पर कहा था कि मेरे कार्यकाल में पंचायत राज आया, उसे भाजपा ने समाप्त कर दिया। जिला सरकार को खत्म किया। गरीबों और किसानों को दी जाने वाली फ्री बिजली की योजना को समाप्त कर दिया।