सभी खबरें

कमलनाथ-अजय सिंह के बीच आपसी मदभेद! सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा मेरी भूमिका तय करेगा हाई कमान….

ध्यप्रदेश/भोपाल : पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पार्टी के संगठन वाले 56 जिलों में प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है, इनमें ज्यादातर वे चेहरे हैं जो कमलनाथ के करीबी हैं। सबसे अहम प्रदेश का विंध्य इलाका है, जहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को दरकिनार करते हुए कमलनाथ में अपने करीबियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी हैं।

नेताओं को मिली चिट्ठी में लिखा है कि वे संगठन को मजबूत करेंगे और समन्वय बनाएंगे। लेकिन ये सब कैसे होगा इसका कोई रोडमैप अभी तैयार नहीं किया गया हैं।

मालूम हो कि हालही में अजय सिंह ने कांग्रेस सरकार गिरने का कारण कमलनाथ को बताया था। इतना ही नहीं कमलनाथ के कोरोना के इंडियन वैरियंट वाले बयान पर संयम बरतने की सलाह भी अजय सिंह ने दी थी।

वहीं, विंध्य इलाके में पीसीसी की ओर से नियुक्त प्रभारियों को लेकर अजय सिंह खेमा नाराज़ हैं। कमलनाथ और अजय सिंह के बीच चल रहीं तनातनी हाई कमान तक पहुंच गई हैं। इस पूरे मामले की जानकारी अब पार्टी हाईकमान ने तलब की हैं। प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने जानकारी मांगी हैं। सूत्रों के मुताबिक मुकुल वासनिक ने अजय सिंह से फोन पर चर्चा भी की हैं।

इधर, कमलनाथ पर दिए बयान पर अजय सिंह ने कहा कि वे पहले भी मंच पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही यह कह चुके हैं कि इस तरह की बातों से विंध्य के लेागों का मनोबल टूटता है और यही बात उन्होंने मीडिया के पूछने पर दोहराई। बात का बतंगड़ बन गया हैं। अजय सिंह ने कहा कि किसको क्या भूमिका मिली है ये तो प्रदेश अध्यक्ष जानें, मेरी भूमिका हाईकमान तय करेंगे। वे जो भी दायित्व देंगे उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे।

दरअसल, अजय सिंह पिछले कुछ दिनों से भोपाल में ही हैं। वे ज्यादा नेताओं से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में ये खबर आई कि अजय सिंह अपने समर्थक विधायकों के साथ नई रणनीति पर विचार कर रहे हैं। अजय सिंह ने इन सब बातों को खारिज कर दिया। अजय सिंह ने कहा कि उनसे न कोई विधायक या नेता मिला है और न ही उन्होंने किसी को बुलाया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button