सभी खबरें

MP:- बीजेपी नेता ध्रुव नारायण सिंह भी हुए संक्रमित 

बीजेपी नेता ध्रुव नारायण सिंह भी हुए संक्रमित 

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश में नेताओं के बीच लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है. इसी बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि आज बीजेपी नेता ध्रुवनारायण सिंह की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई

भाजपा संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए. वही मंत्री अरविंद भदौरिया की पत्नी अर्चना और बेटे की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आयी है. 

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित होते हुए भी आज चिरायु अस्पताल से ही वर्चुअल बैठक करेंगे. शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश मंत्री तुलसीराम सिलावट, सुहास भगत, वीडी शर्मा,  रामखेलावन पटेल पूर्व मंत्री पीसी शर्मा इत्यादि नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 

 राजधानी भोपाल में आज 108 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं वही इंदौर में 89 मरीज मिले हैं. बता दें कि भोपाल की पुरानी जेल से भी दो संक्रमित मरीज सामने आए हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button