ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

निमाड़ में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबारः बारिश में देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु

बड़वानी। बड़वानी के निमाड़ में पहली बार बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगा। जिसमें लोग देर रात तक बारिश के बीच भी पंडाल में डटे रहे। ख़राब मौसम के चलते दरबार देरी से लगाया गया। जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री मंच पर तो उसी दौरान रिमझिम बारिश भी शुरू हो गई। बारिश के बाद भी श्रद्धालु भीगते हुए अर्जी लगाने का इन्तजार करते रहे। इस दौरान बाबा ने 8-10 अर्जिया ली।

इसी बीच बाबा ने खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल से कहा कि आप भीड़ में से किसी भी एक व्यक्ति को ले आओ। में उसकी पर्ची पहले ही बनाकर रखूंगा। सांसद एक बुजुर्ग महिला और उसके नेत्रहीन लड़के को लेकर मंच पर पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें बीमारी के बारे में बताया और यह भी कहा कि चेन्नई के शिव नेत्र अस्पताल में युवक का इलाज हो पाएगा l जब महिला द्वारा आने जाने के लिए पैसे नहीं होने की बात कहीं तो महिला ने सांसद और प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल से महिला को जेब में रखे नगद पैसे देने का कहा। दोनों को मिलाकर आने-जाने और इलाज के पैसे देने की बात कही। इस दौरान लोगों द्वारा खूब तालियां बजाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button