सभी खबरें

धार : वनमित्र पोर्टल पर की गई कार्यवाही पर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

धार से मनीष आमले की रिपोर्ट – धार कलेक्टर श्रीकांत बनोठ की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006  के तहत लंबित एवं निरस्त दावें के एम पी वनमित्र पोर्टल पर की गई कार्यवाही समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागर में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दावों का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ समयसीमा में यह कार्य पूर्ण किया जाए। इसे पूर्ण गंभीरता से ले। इसके लिए ग्राम समितियों में पटवारी, सचिव, फारेस्ट गार्ड का प्रशिक्षण कल पुनः दिया जाए। प्रशिक्षण में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए। इसके लिए ग्रुप में सेशन कर प्रशिक्षण दिया जाए। निरस्त किए गए दावे का कारण स्पष्ट रूप से फीड किया जाए। 

ग्राम समितियों को यह कार्य 5 जून तक पूर्ण करना है। सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओं एक अभियान के रूप में इस कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही वे स्वयं भी ऑन लाईन पोर्टल खोल कर दावे की स्थिति देखे। 

बैठक में बताया गया कि आगामी दिनों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना है जिसके के लिए सभी सीईओं अभी से आवश्य तैयारियां पूर्ण कर ले। सभी सीईओं और एसडीएम अपने ब्लाक में वनमित्र का एक वाट्सअप ग्रुप बना ले जिसमें प्रति दिन की प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होने निर्देश दिए कि गंधवानी, नालछा तथा तिरला में प्रकरणों की संख्या अधिक इन क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि ग्राम वन अधिकार समितियों की सत्यापन की सूचना, ग्राम सभा सूचना पत्र, ग्राम सभा का संकल्प, ग्राम सभा की फोटो तथा ग्राम सभा की उपस्थिति सूची को पोर्टल पर फीड किया जाए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा, डीएफओ एलएल उईके, कुक्षी के विवेक कुमार सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं वन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button