सभी खबरें

अवैध शराब के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता

  • .अवैध शराब के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता 

धार : कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में जिले के वृत्त सरदारपुर में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृत्त सरदारपुर टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम दत्तिगांव, भमती, शंकरपुरा, दौलतपुरा   मे दबिश देकर 960 किलोग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया तथा  60 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 05 प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया गया। संयुक्त सामग्री का  अनुमानित मूल्य लगभग 54,000/- रु है।
         उपरोक्त कार्यवाही आबकारी  उप निरीक्षक  एकता सोनकर, आबकारी मुख्य आरक्षक अमृतलाल मेघाया, आरक्षक हरिराम पाटीदार, द्वारा की गई।
लोकनीति के लिए मनीष आमले की रिपोर्ट 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button