सभी खबरें

भाजपा किसान मोर्चा मिला का कृषि, उद्यानिकी मंत्री से, किसानों की समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा

धार से मनीष आमले की रिपोर्ट – भाजपा किसान मोर्चा धार का प्रतिनिधिमंडल किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट के नेतृत्व में कृषि मंत्री कमल पटेल और उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह  कुशवाह से मिला और किसानों की समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा गया जिसमें किसानों को फसल बीमा, वेयर हाउस निर्माण ,फोती नामांतरण ,प्याज लहसुन के भावान्तर की  बोनस राशि, घोड़ा रोज की समस्या ,बागवानी में वायर फेंसिंग, मार्केट में बिकने वाले नकली खाद बीज और रासायनिक दवा को लेकर आ रही समस्या पर मंत्री महोदय से चर्चा की गई और इसमें सुधार के लिए मांग पत्र सोपे गए।

साथ ही भगवान बलरामजी का फोटो व अभिनंदन पत्र  देकर सम्मानित किया गया । मांग पत्र देते वक्त भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत,मोर्चा प्रदेश मंत्री कृष्णचंद्र यादव , भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  शिवराम सिंह रघुवंशी,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ अमृत पाटीदार ,वासुदेव  पाटीदार, रामेश्वर गड़ी उपस्थित थे। मंत्री मोहदय बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज से किसान जो मांगता है वह देते है हम सब मिल कर आतम निभर्र भारत व  मध्य्प्रदेश बनाएंगे। यह जानकारी किसान मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button