सभी खबरें
धार – आपसी विवाद में तलवारबाजी, चार घायल, दो को किया रतलाम रेफर

धार से मनीष अमले की रिपोर्ट – कुछ समय पहले व्हाट्सएप पर स्टेटस को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को तलवारबाजी की घटना हुई। आरोपी ने तलवार से हमला कर चार युवकों को घायल कर दिया। इनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर किया गया।
पुलिस ने फरियादी जयदीप बदनावर की रिपोर्ट पर आकाश पिता दिनेश शर्मा निचलावास, देवाशीष पिता महेश वर्मा उड़निया मंदिर के पास, रोहित पिता राजेश जैन निचलावास एवं लक्षदीप पिता घनश्याम बैरागी वारकोसिटी बदनावर के खिलाफ धारा 307 के साथ ही अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया हैं।
घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जमा हो गए । पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची तथा आरोपियों के मोहल्लों में जाकर धरपकड़ के लिए पूछताछ शुरू की।
.jpg)



