सभी खबरें

मेडिकल कॉलेजों में OBC आरक्षण की मांग तेज़, इस पर मोदी ने कि समीक्षा बैठक

अखिल भारतीय चिकित्सीय शिक्षा क्षेत्र (All India quota of medical education) में अब पिछड़ा वर्ग आरक्षण की मांग तेज़ हो गई है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इस मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की, बैठक में उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानि (EWS) को भी तत्काल रूप से आरक्षण के दायरे में लाने की बात कही है| बता दें कि बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया समेत कई विभागों के सचिव भी मौजूद थे| 
पीएम मोदी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी आरक्षण लागू करने की बात कही है| पीएम ने मंत्रालय के अधिकारियों से अलग-अलग राज्यों में मेडिकल एजुकेशन को लेकर EWS आरक्षण के मौजूदा हालात की समीक्षा करने के लिए भी कहा है| पीएम ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वो सभी राज्यों से जानकारी प्राप्त करें कि वहां EWS वर्ग के आरक्षण की योजना की स्थिति क्या है?
राज्य शासकीय मेडिकल कॉलेजों में यूजी में 15% और पीजी में 50% सीटें ऑल इंडिया कोटा के तहत आती हैं|  इनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आरक्षण मिलता है, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का प्रावधान नहीं है|  खबर है कि समीक्षा बैठक में पीएम ने इच्छा जताई है कि मेडिकल एजुकेशन में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा तय मंत्रालयों की तरफ से कोर्ट के बाहर प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाना चाहिए| 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button