सभी खबरें

मध्यप्रदेश: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा डबल इंक्रीमेंट

मध्यप्रदेश:- मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की अपील बड़े दिनों सरकार ने मान ली है| अब सरकार से कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिली है| बता दें की सरकार ने कर्मचारियों के इंक्रीमेंट पर 2 साल से लगी रोक को हटा दिया है| सरकार के इस आदेश से 6 लाख 40 हज़ार कर्मचारियों और करीब 30,000 प्रथम और द्वितीय श्रेणी अफसरों को फायदा मिलेगा|

वित्त विभाग से जारी किए गए आदेश के मुताबिक 1 जुलाई 2020 का बकाया और अब 1 जुलाई 2021 का इंक्रीमेंट दोनों एक साथ कर्मचारियों को मिल जाएंगे| अब सरकारी कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का फायदा हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को दिया जाएगा| 
बता दें की सातवें वेतनमान के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों के वेतनमान के अनुसार वेतन 56100 से 177500 है| इस वेतनमान में अधिकारी का जून 2020 में मूल वेतन 69000 है, इस पर 1 जुलाई 2020 में इंक्रीमेंट लगने पर 71100 हो जाएगा| 1 जुलाई 2021 को इंक्रीमेंट लगने के बाद वेतन 73200 होगा यानी 69000 जिनका वेतन था उन्हें दो वेतन वृद्धि के बाद 73 हजार 200 रुपए मिलेंगे|  इस हिसाब कर्मचारियों को वेतन में करीब 4200 का फायदा होगा|  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button