सभी खबरें

दिल्ली : कोरोना मरीज़ों की संख्या में आई कमी, रिकवरी रेट पहुंचा 88 के पार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार थम रही है. 1 दिन में यानी पिछले 24 घंटे में कुल 1075 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जहां कोरोना वायरस की मरीजों की संख्या बढ़कर 130606 हो गई है.

दिल्ली में लगातार एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या में कमी देखी जा रही है बात करें वर्तमान की तो दिल्ली में अब मात्र 12000 से भी कम एक्टिव कोरोना मरीज मौजूद है. वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 88 फ़ीसदी पहुंच चुका है जो कि अपने आप में एक राहत की खबर है.
बात करें सैंपलिंग की तो दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 17533 सैंपल टेस्ट लिए गए हैं अब तक दिल्ली में 946777 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं.

जहां एक तरफ एक्टिव केसों की संख्या घट रही है, रिकवरी रेट में वृद्धि हो रही है….. वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस से लोगों की मौत की संख्या भी बढ़ रही है बीते 24 घंटे में 21 मरीज कोरोना वायरस से अपनी जान गवा बैठे हैं, बात करें दिल्ली में हुई कुल मौतों की तो दिल्ली में 3827 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आकर अपनी जान से हाथ धो चुके हैं..राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस कंटेनमेंट जोन की संख्या 714 पर पहुंच चुकी है साथ ही दिल्ली में 6976 मरीज होम आइसोलेट है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button