जलती दिल्ली, ओवैसी बोले- लोगों की जिंदगी बचाने का अब सिर्फ एक ही रास्ता है कि इलाके को आर्मी के हवाले कर दिया जाए

- उत्तर पूर्वी हिस्से में अलग अलग जगहों पर हिंसा को देखते हुए नोएडा में रेड अलर्ट जारी
- घटनाओं को लेकर ओवैसी ने किया ट्वीट
- अगर प्रधानमंत्री यहां पर शांति चाहते हैं तो ये क्षेत्र सेना के हवाले कर देना चाहिए
नई दिल्ली : आयुषी जैन : CAA के विरोध को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आज सुबह भी हिंसा व पत्थरबाजी की घटनाएं घटित हुई. जिसमें मौजपुर, बाबरपुर, जाफराबाद, गोकुलपुरी, बृजपुरी समेत कई इलाकों में पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की तैनाती की गई है.
हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि देश की राजधानी दिल्ली में हिंसा के बाद बिगड़े हालात को काबू करने में दिल्ली पुलिस नाकाम रही है. मंगलवार को ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली इलाके में हालात बदतर होते जा रहे हैं और अगर प्रधानमंत्री यहां पर शांति चाहते हैं तो ये क्षेत्र सेना के हवाले कर देना चाहिए.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा, ‘उत्तर पूर्व दिल्ली में हालात बदतर होते जा रहे हैं. अगर प्रधानमंत्री को शांति स्थापित करनी है, तो यहां पर सेना को तैनात कर देना चाहिए. पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने में नाकाम रही है और भीड़ के साथ ही मिल गई है. लोगों की जिंदगी बचाने का अब सिर्फ एक ही रास्ता है कि इलाके को आर्मी के हवाले कर दिया जाए’.
The situation in North East Delhi is only getting worse. If @PMOIndia wants to restore peace, it is incumbent on you that Army takes over the area. Cops have abdicated their duty & are colluding with mobs. The only way to secure lives & limbs is to hand over the area to the army
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 25, 2020 “>http://
The situation in North East Delhi is only getting worse. If @PMOIndia wants to restore peace, it is incumbent on you that Army takes over the area. Cops have abdicated their duty & are colluding with mobs. The only way to secure lives & limbs is to hand over the area to the army
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 25, 2020
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन एक्ट के मसले पर दो गुटों में हुई पत्थरबाजी के बाद दिल्ली के हालात बिगड़ते जा रहे हैं. दिल्ली में पिछले दो दिनों से अलग-अलग इलाकों में पत्थरबाजी, आगजनी और गोली चलने की खबरें आईं. देश की राजधानी में हुई हिंसा में अब तक सात लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इनमें एक पुलिसकर्मी और 6 आम लोग शामिल हैं.




