सभी खबरें

दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम घटाकर दिल्लीवासियों को दी बड़ी राहत,आखिर मध्य प्रदेश सरकार की आंखें कब खुलेंगी..!

  • दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम घटाकर दिल्लीवासियों को दी बड़ी राहत,
  • मध्य प्रदेश सरकार की आंखें कब खुलेंगी..!

 नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव :- दिल्ली सरकार ने आज वैट घटाकर डीजल के दामों को कम किया है. VAT घटाकर दिल्ली में डीजल के दाम 8.36 रुपए कम किए गए.. इस फैसले से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है. कोरोनावायरस महामारी के बीच लोगों की बिगड़ती दशा को देखते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejrival) की सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. इससे दिल्ली के आमजन काफी खुश हैं. 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में डीजल पर अब सिर्फ 16 फीसद ही वैट लगेगा. केजरीवाल सरकार की इस राहत के बाद दिल्ली में अब डीजल 73.64 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. आज कैबिनेट की मीटिंग के दौरान यह बड़ा फैसला लिया गया है. 

 वहीं मध्यप्रदेश में लोगों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है पर सरकार को जूझती जनता नहीं दिखाई दे रही है. डीजल पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. वही इस कोरोना महामारी के दौर में लोगों की गाड़ी पटरी से उतरती नजर आ रही है पर शिवराज सरकार का ध्यान इस तरफ जरा भी नहीं है… 

 जाने कब मध्य प्रदेश सरकार की आंखें खुलेगी, और डीजल पेट्रोल के दाम काटेंगे..? जनता की आंखों में से एक सवाल है, जवाब कब मिलेगा? मिलेगा या नहीं मिलेगा?  इसका कुछ पता नहीं है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button