Delhi Elections : AAP को समर्थन देगी Congress? ये है इसके पीछे की बड़ी वजह

नई दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदान समाप्त होने के साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़े भी आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के आकड़ो के मुताबिक, दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल का राज होने जा रहा हैं। लेकिन उस से पहले दिल्ली में सियासी धमसान तेज़ हो गया हैं।
दरअसल, कांग्रेस नेता और दिल्ली में पार्टी प्रभारी पीसी चाको का एक बयान सामने आया हैं। जिसको लेकर दिल्ली में हलचल तेज़ हो गई हैं। चाको ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो आकड़े एग्जिट पोल में आए है, कांग्रेस उस से अच्छा प्रदर्शन करेगी।
वहीं, जब उनसे आम आदमी पार्टी को कांग्रेस के समर्थन की संभावना पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा है कि नतीजे आने के बाद ही आम आदमी पार्टी को समर्थन देने पर कोई विचार किया जा सकता हैं। सब कुछ नतीजों पर निर्भर हैं।
पीसी चाको ने कहा की एक बार नतीजें आएं तभी इस पर विचार किया जा सकेगा। मालूम हो कि कांग्रेस के नेता इससे पहले भी आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात से पूरी तरह से इनकार नहीं कर रहे हैं। वहीं साल 2013 में हुए चुनाव के बाद कांग्रेस के समर्थन से ही आम आदमी पार्टी ने पहली बार दिल्ली में सरकार बनाई थी।




