सभी खबरें

Delhi Election 2020:कौन सी सीटों पर है सारी पार्टियों की नज़र?

Delhi Election 2020:कौन सी सीटों पर है सारी पार्टियों की नज़र?

आज दिल्ली का हर जिम्मेदार नागरिक अपने घर से निकल कर अपने राज्य का फैसला मतदान पेटी में डालेगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलेगा. जिसके बाद दो दिन में ही यानि कि 11 फ़रवरी को नतीजा सामने भी आ जाएगा कि दिल्ली की सत्ता आख़िर किसके हाथों में जाएगी. बता दें कि दिल्ली में 70 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा और जीतने के लिए 36 सीटें चाहिए.चलिए अब बता देते है कि दिल्ली की कौन सी अहम सीटों पर पार्टियों के बीच कड़ा मुक़ाबला होने की संभावना है.

नई दिल्ली

इस सीट की खासियत बोल लीजिए या फिर इतिहास कि इस सीट को जीतने वाला शख्स पिछले पांच चुनावों में मुख्यमंत्री उम्मीदवार जीतकर आए हैं.और इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं. उनसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित यहां से चुनाव लड़ती थीं. इस बार केजरीवाल का मुक़ाबला बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सबरवाल से है.

चांदनी चौक

यहां मौजूदा विधायक अलका लांबा फिर से चुनावी मैदान में हैं लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी से नहीं बल्कि कांग्रेस के टिकट पर. बता दें कि चांदनी चौक का इलाक़ा नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए) को लेकर हुए विरोध को लेकर भी चर्चा में रहा है. यहां पर आम आदमी पार्टी से प्रह्लाद सिंह और बीजेपी से सुमन कुमार गुप्ता चुनाव लड़े रहे हैं.

पटपड़गंज

यहां से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुक़ाबला बीजेपी के रवि नेगी और कांग्रेस के लक्ष्मण रावत से है. यहां सिसोदिया तीसरी बार और बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां मुक़ाबला इसलिए भी रोचक है क्योंकि दोनों उम्मीदवार रवि नेगी और लक्ष्मण रावत उत्तराखंड से हैं और इस सीट पर उत्तराखंड के लोगों की अच्छी खासी संख्या है.

ओखला

शाहीन बाग में सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ओखला विधानसभा क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. तीनों ही दलों के लिए ये इलाक़ा अहम हो गया है. यहां से आम आदमी पार्टी से अमानतुल्लाह ख़ान विधायक हैं जो इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने उनके सामने पूर्व राज्यसभा सांसद परवेज़ हाशमी को और बीजेपी ने ब्रह्म सिंह को उतारा है. ये मुस्लिम बहुल इलाक़ा है और यहां गुज्जर वोट भी अहम हैं.

मॉडल टाउन

ये सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां से आम आदमी पार्टी में मंत्री रहने के बाद पार्टी छोड़ चुके कपिल मिश्रा चुनाव में खड़े हैं. लेकिन, इस बार वो बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने आम आदमी पार्टी से अखिलेश पति त्रिपाठी और कांग्रेस से अकाक्षां ओला खड़ी हैं. इस सीट पर त्रिकोणीय मुक़ाबला है.

इसके अलावा राजेंद्र नगर, कालकाजी, गांधी नगर, तुगलकाबाद, हरिनगर और बाबरपुर की सीटों पर भी चुनावी मुक़ाबला देखने लायका होगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button