Delhi Election Results Live: गौतम गंभीर बोले, हम जनता तक नहीं पंहुचा पाए अपनी बात, दी केजरीवाल को बधाई

नई दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) का परिणाम लगभग आ चुके हैं। 70 सीटों में से आप के पास 62, बीजेपी के पास 8 जबकि कांग्रेस का अभी तक खाता भी नहीं खुला हैं।
दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल की सरकार बनने जा रही हैं।
इसी बीच चुनावों में आम आदमी पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्वी दिल्ली के बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई दी हैं।
गौतम गंभीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, राघव चड्डा, आतिशी मर्लिना और अमानतुल्लाह खान जैसे प्रमख नेता अपने-अपने प्रतिद्वंदी पर बढ़त बनाए हुए हैं। अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की जनता को बधाई। उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।
इसके बाद उन्होंने कहा की बीजेपी ने अपनी ओर से अच्छा प्रदर्शन करने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन लोगों तक अपना संदेश पहुंचाने में सफल नहीं हो पाए।




