सभी खबरें

Delhi Live : कांग्रेस प्रत्याशी "अलका लांबा" ने मारा "AAP" कार्यकर्ता को थप्पड़

नई दिल्ली – दिल्ली में आज सभी 70 सीटों पर मतदान हो रहा हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। बताया जा रहा है कि  चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 पर अलका लांबा और आप कार्यकर्ता के बीच नोकझोक हो गई। इस दौरान अलका लांबा ने आप के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। 

अलका लांबा ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे के बारे में टिप्पणी की। जिसके बाद उनकी आप कार्यकर्ता से नोकझोक हुई और उन्होंने उसे थप्पड़ मारने की कोशिश की। उधर, पुलिस ने बीच बचाव किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया हैं। पुलिस चौकी पर कार्यकर्ता को बैठा लिया गया हैं। 

बता दे कि इस मामले के बाद कांग्रेस और आप कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। और मतदान के बीच राजधानी दिल्ली में गरमा गर्मी का माहौल बढ़ गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button