सभी खबरें

दर्शनी ओपन कैप का मामला गेहूं खरीदी केंद्र में प्रशासन के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन

मध्यप्रदेश/सिहोरा(Sihora) – : दर्शनी गेहूं  खरीदी केंद्र में प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। केंद्र में 150  से अधिक मजदूर गेहूं की तौलई, भराई के काम में लगे हैं। लेकिन, पल्लेदारों के लिए मास्क, हाथ धोने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था केंद्र में नहीं की गई है। यहां तक कि काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है।

गेहूं खरीदी केंद्र में 17 एकड़ के एरिया में डेढ़ सौ से अधिक मजदूर गेहूं की तुलाई करने में लगे हैं। इन मजदूरों ने सुरक्षा के लिए चेहरे पर मास्क या गमछा नहीं लगाया था। मजदूरों ने यह जरूर बताया कि कोरोना(Corona) वायरस से बचने के लिए मास्क या गमछा से चेहरे को ढंकना जरूरी है और दूर-दूर होकर काम करना है।

जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं देते ध्यान

सायलो बैग दर्शनी में घाटसिमरिया समिति के दो केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र में विभाग के अलावा प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी आते है, पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन से काम करने के दौरान मजूदर कर रहे हैं या नहीं इस पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ये हैं निर्देश

– :किसान और मजदूर चेहरे पर मास्क या गमछा बांधे

– :हर घंटे में साबुन से हाथ धुलवाए जाएं

– :सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए

– :सेनेटाइजर के साथ पानी की प्लास्टिक की टंकी रखवाई जाए

– :पल्लेदारों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।

 ये कहना है इनका

खरीदी केंद्रों में पल्लेदार और मजदूरों को मास्क बांटे गए थे, साथ ही खरीदी प्रभारी को पानी की टंकी और साबुन की व्यवस्था कर हर घंटे में हाथ धुलवाने के निर्देश दिए गए थे। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो इसकी जांच की जाएगी।

चंद्रप्रताप गोहिल, एसडीएम, सिहोरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button