सभी खबरें

दमोह : पुलिस को चकमा देकर भागे दो आरोपी, पुलिस थाना में मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश /दमोह से शंकर दुबे की रिपोर्ट –  : दमोह(Damoh) जिले के पथरिया(Pathriya) थाना में 3 दिन से पुलिस हिरासत में रखे गए 2 बदमाश खाकी को चकमा देकर थाने से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार यह घटना पथरिया थाना  में बीती रात कि घटित बताई जा रही है।पुलिस घटना के बाद जानकारी देने में आनाकानी कर रही थी।परन्तु आज जाकर पुलिस घटना की जानकारी दे ही दिया है ,अब जा के पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी(SDOP) को जांच के निर्देश दिए हैं जबकि फरार एक आरोपी को गिरफ्तार करने की खबर भी अब मिली है।

हमें जानकारी के अनुसार पथरिया थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर आलोक तिरपुडे(alok tirpude) चोरी के एक मामले में वार्ड क्रमांक 1,के निवासी नीतीश बसोर और दिप्पु बंसल को पकड़कर थाने लाए थे। जिनसे चोरी के किसी मामले में लगातार तीन दिन से पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच गुरुवार की रात हथकड़ी सहित दोनों बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए । घटना के बाद पथरिया पुलिस थाना में अब हड़कंप मच गया है। जब घटना की जानकारी मिली तो  एसपी(SP) हेमंत चौहान(Hemant chauhan) ने एसडीओपी(SDOP) को मामले की जांच के आदेश दिए हैं । जबकि पथरिया के टीआई(TI) किसी भी मामले की जानकारी देने से बच रहे थे। लेकिन जब पुलिस पर दबाव बढ़ते ही पुलिस ने एक आरोपी नितेश बसोर को दूसरे दिन आज पकड़ लिया है। जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।अब संदेह किया जा रहा है कि इन आरोपियों से कई और मामलों का खुलासा हो सकेगा हालांकि पुलिस दूसरी आरोपी को पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button