सभी खबरें

अब दमोह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल

अब दमोह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल

  •  गैसाबाद थाना क्षेत्र की घटना पुलिस ने 2 लोगों पर दर्ज किया मामला एक आरोपित नाबालिग
  • 22 सितंबर की बताई जा रही है घटना दोनों आरोपियों को पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार

द लोकनीति डेस्क भोपाल
मध्यप्रदेश में गैंगरेप और दुष्कर्म की वारदातें बढ़ती ही जा रही है खरगोन सतना और नरसिंहपुर के बाद अब ताजा मामला दमोह जिले के गैसाबाद से सामने आया है। जहां आरोपियों ने पहले तो एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया और दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
 ये हे पूरा मामला  
 दमोह जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया जिसे शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस को इसकी जानकारी शनिवार को मिली। वीडियो वायरल होते ही पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी मिली और उन्होंने गैसाबाद थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना 22 सितंबर को हुई थी। इस घटना में नाबालिग के साथ एक आरोपित ने पहले तो दुष्कर्म किया और दूसरे ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसपी शिव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित कक्षा दसवीं की छात्रा है और इसके मुख्य आरोपियों अरुण पटेल (20) ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 
 लोगों के पास से डिलीट कराया पुलिस ने वीडियो : दुष्कर्म का वीडियो वायरल होते ही पुलिस इस मामले को लेकर सक्रिय हो गई शुक्रवार शाम से शनिवार तक करीब 35 लोगों को पुलिस ने थाने में बुलवाया। इन लोगों ने एक दूसरे को यह वीडियो भेजा था। उनके फोन से पुलिस ने तुरंत ही इस वीडियो को डिलीट करवाया। गैसाबाद थाना प्रभारी संदीप दीक्षित ने बताया कि आरोपितों पर धारा 376/3, 363, 506, 34, 3/4 पाक्सो एक्ट, 67ए, 67बी आइटी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कि या गया है। सायबर सेल की मदद से करीब 35 लोगों के आइपी एड्रेस ट्रेस कर उन्हें थाने लाया गया और यह वीडियो डिलीट करवाया गया और सख्त हिदायत दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button