सभी खबरें

दमोह उपचुनाव : टिकट कटने से मलैया परिवार नाराज और असंतुष्ट, पार्टी ने ऐसे किया खुश

मध्यप्रदेश/दमोह – मध्यप्रदेश की दमोह सीट कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गई हैं। कांग्रेस की कोशिश इस पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखने की है वहीं बीजेपी इसे वापिस पाना चाहती हैं। यहां 17 अप्रैल को मतदान के बाद रिजल्ट 2 मई को आएगा। लेकिन उस से पहले यहां सियासत का दौर शुरू हो गया हैं। 

दरअसल, कांग्रेस ने यहां से अजय टंडन को मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला भाजपा के राहुल लोधी से होगा। लेकिन भाजपा की और से इस सीट पर वरिष्ठ सदस्य पूर्व मंत्री जयंत मलैया भी दावेदार मानें जा रहे थे। इतना ही नहीं इस बात की भी चर्चा ज़ोरो पर भी के जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और सिद्धार्थ मलैया ने इस बात का ऐलान किया की वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

खबरों की मानें तो टिकट कटने से मलैया परिवार खासा नाराज और असंतुष्ट था। ऐसे में मलैया परिवार की नाराज़गी को दूर करने के लिए पार्टी ने पूर्व मंत्री जयंत मलैया को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया हैं। मंगलवार को जारी हुई बीजेपी स्टार प्रचारकों की सूची को देखकर ऐसा ही लगा। दरअसल, दमोह इलाके में मलैया परिवार की अच्छी खासी पैठ हैं। दमोह के राजनीतिक इतिहास को देखें तो 1990 से आज तक का इस इलाके में बीजेपी का दबदबा रहा हैं। पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के नाम के साथ 1990 से 2018 तक दमोह में सात विधानसभा चुनाव हुए हैं। उनमें से लगातार छह चुनाव में जयंत मलैया ने जीत दर्ज की। 

बता दे कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी ने जयंत मलैया को महज 758 मतों के अंतर से हराया था। अब जयंत मलैया इस उपचुनाव में राहुल सिंह लोधी के लिए प्रचार करेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button