सभी खबरें

 दमोह : देखें video भाजपा नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष के पुत्रों ने मंदिर के महंत को जिंदा जलाने का प्रयास

 दमोह :  देखें video भाजपा नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष के पुत्रों ने मंदिर के महंत को जिंदा जलाने का प्रयास

  •   जमीनी विवाद को लेकर किया कातिलाना हमला
  •  महंत ने बताया कि इसके पूर्व भी उनके ऊपर हमला हो चुका है
  •  खोजा खेड़ी शाला का मामला

     देखें video – https://fb.watch/2BEiDvNDpC/

द लोकनीति डेस्क दमोह से शंकर दुबे की रिपोर्ट
 जिले के प्रसिद्ध खैजाखेड़ी शाला  के महंत पर आज सुबह भाजपा नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष के पुत्रों द्वारा कातिलाना हमला कर तथा पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि इस हमले में महंत पूरी तरह सुरक्षित बच गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
  जानकारी के अनुसार पथरिया रोड पर स्थित प्राचीन खौजा खेड़ी शाला के वर्तमान महंत जयराम दास त्यागी के ऊपर पूर्व मंडी अध्यक्ष खरगराम पटेल के पुत्रों ने जमीनी विवाद को लेकर हमला कर दिया। शाला के महंत जयराम दास त्यागी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार बताया कि शाला की एक दुकान मिट्ठू पटेल किराए से लिए हुए हैं तथा वह किराया नहीं दे रहा है। जब वह आज तगादा करने गए तो मिट्ठू पटेल, पथरिया मंडी के पूर्व अध्यक्ष खरग्राम पटेल के पुत्र उदय एवं मुकेश पटेल ने उनके साथ मारपीट की तथा पेट्रोल से भरी केन उनके ऊपर उड़ेल दी । वह किसी और घटना को अंजाम दे पाते इससे पूर्व ही वह शाला के अंदर घुस गए तथा किसी तरह अपनी जान बचाई। महंत ने बताया कि इसके पूर्व भी उनके ऊपर हमला हो चुका है। तथा आरोपी आए दिन शाला छोड़कर कहीं और चले जाने की धमकी देते रहते हैं। नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि महंत जी की रिपोर्ट पर मिट्ठू पटेल उदय पटेल तथा मुकेश पटेल के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। यह गंभीर मामला है इसलिए पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  तिवारी ने कहा कि आरोपी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
क्या है मामला
मालूम हो कि खोजा खेड़ी शाला काफी प्राचीन शाला है  तथा इस शाला के पास कुछ दुकानें एवं 49 एकड़ कृषि भूमि है। उसी जमीन एवं दुकानों के किराए से होने वाली आमदनी से शाला का पूरा खर्च चलता है। शाला के पूर्व महंत के ब्रह्मलीन हो जाने के बाद इसी साल 13 मई को जयराम दास त्यागी की महंत पद पर नियुक्ति की गई थी। उसी के बाद से यह विवाद बढ़ता जा रहा है। श्री त्यागी का आरोप है कि राजनीतिक दबाव और प्रभाव के कारण आरोपी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं । इसीलिए वह उन्हें लगातार धमका रहे हैं तथा आज इस कृत्य को अंजाम देने का प्रयास किया है। मालूम हो कि यह साला उत्तम नगर से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर है । तथा नदी से लगी हुई कृषि भूमि का बाजार मूल्य कई करोड़ रुपए है जिससे लोग उस पर नजर गड़ाए बैठे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button