सभी खबरें

दमोह विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवार का ऐलान, दो नाम का पैनल तैयार

मध्यप्रदेश/दमोह – पांच राज्यों में हो रहे चुनाव के साथ एमपी के दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना हैं। वहां 17 अप्रैल को मतदान होगा और 2 मई को नतीजे घोषित होंगे। लेकिन इस चुनाव में जीत के लिए बीजेपी और कांग्रेस पूरा दम लगा रहे हैं। बता दे कि दमोह विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राहुल लोधी के दल बदलने से खाली हुई हैं। 

टिकट को लेकर मंथन 

राहुल लोधी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जा मिले। उन्हें इस सीट से बीजेपी का टिकट मिलना तय माना जा रहा हैं। हालांकि, कांग्रेस के सामने समस्या है कि वो अब लोधी की काट के तौर पर किसे उतारे। लेकिन खबर है कि कांग्रेस ने इस सीट के लिए दो नाम का पैनल तैयार कर लिया हैं। जिसके बाद आज उम्मीदवार का ऐलान हो सकता हैं। 

कमलनाथ दिल्ली रवाना 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह कमलनाथ के निवास पर हुई बैठक में 2 नामों का पैनल तैयार किया गया। ये पैनल लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। जहां एआईसीसी की मुहर के बाद कांग्रेस पार्टी एक-कल में अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर देगी। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह हुई बैठक में उम्मीदवार के चयन के लिए मंथन हुआ। उम्मीदवारों के नाम का पैनल तैयार हो चुका हैं।  उम्मीद है कि शनिवार तक पार्टी उम्मीदवार का नाम का ऐलान कर देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button