युवा कांग्रेस नेता की कोशिश की वजह से अब बक्तरा में जांच केंद्र के बाद बना कोविड सेंटर, शाहगंज के लिए भी उठी मांग

युवा कांग्रेस नेता की कोशिश की वजह से अब बक्तरा में जांच केंद्र के बाद बना कोविड सेंटर, शाहगंज के लिए भी उठी मांग
द लोकनीति डेस्क : गरिमा श्रीवास्तव
मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर अपना पैर पसारता जा रहा है. यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर हैं.लगातार ऑक्सीजन, इंजेक्शन और बेड की किल्लत हो रही है.
अभी हाल ही में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के गांव बक्तरा और शाहगंज के लिए IYC के प्रवक्ता अमन दुबे ने कोरोना जांच केंद्र और कोविड सेंटर की मांग की थी. जिसके लिए उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था और वर्तमान की परिस्थितियों से अवगत कराया था. बताते चलें कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज और बक्तरा के लोगों को कोविड-19 और उपचार के लिए भोपाल, बुधनी और होशंगाबाद जाना पड़ता था. इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.
https://twitter.com/AmanDubey_/status/1387376552317317124?s=19
युवा नेता के पत्र के बाद अब सीएम शिवराज ने इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए बुधनी के बक्तरा में पहले जांच केंद्र और अब कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिए हैं. अब बकतरा के लोगों को बुधनी, भोपाल और होशंगाबाद नहीं जाना पड़ेगा.

शाहगंज में covid केयर सेंटर की उठी मांग:-
बक्तरा के बाद अब युवा नेता ने शाहगंज में कोविड केयर सेंटर की मांग की है. बक्तरा एक बहुत बड़ा गांव है उससे लगभग 80 गांव लगे हुए इसी प्रकार शाहगंज की जनसंख्या लगभग 18000 से 20,000 है. शाहगंज में कोरोना से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है जबकि यहां पर शासकीय कॉलेज खाली हैं. आईटीआई भी खाली है. पर सरकार का इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं है. होशंगाबाद में शाहगंज की एक महिला की वेंटीलेटर के आभाव में मौत हो गई. एक व्यक्ति ICU में है.
बुधनी में कोरोना भयावह रूप ले रहा हैं पर सीएम की तैयारी कुछ भी नहीं हैं.



.jpeg)
