कर्नाटक में वोटो की गिनती जारी,आखिर कौन मारेगा बाजी?
![](https://thelokniti.com/wp-content/uploads/2022/05/1575872312_images_(4).jpg)
कर्नाटक में वोटो की गिनती जारी,आखिर कौन मारेगा बाजी?
कर्नाटक अपने परिणाम कुछ ही वक्त में सुना देगा कि उसने, किसको राज्य की बागडोर दी है वही रुझान बीजेपी के पाले में जाता नजर आ रहा है। लेकिन सरकार किसके पक्ष में बनेगी इसका हमें इंतजार करना होगा। कर्नाटक में येदुरप्पा सरकार को 15 सीटों में अपनी सरकार बचाने के लिए कुल 7 सीटों की आवश्यकता है। यदि येदुरप्पा की पार्टी 7 सीटें नहीं जीत पाती है तो आने वाले समय में सरकार पर प्रश्नचिन्ह तय हो जाएगा। बहरहाल येदुरप्पा, सरकार बनाने विशेष के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह अपने महकमे के विधायक हो या दूसरी पार्टी के, लेकिन देखना बड़ा दिलचस्प है कि आज 10 सीटों पर बढ़त के बाद क्या रिजल्ट आता है।
क्या येदुरप्पा सरकार बनाने के लिए उन्हें एवं उनकी पार्टी को पर्याप्त विधायक मिल पाएंगे अथवा नहीं या कुमारस्वामी जिनकी तबीयत थोड़ी सी अभी खराब हो चली है उन्हें शाम तक अच्छी खबर सुनने को मिल सकेगी अथवा नहीं।