सभी खबरें

नरसिंहपुर:- आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी लापरवाही, 2 लाख 40 हजार कोरोना वैक्सीन से भरा चालू ट्रक लावारिस हालत में मिला,

नरसिंहपुर:- आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी लापरवाही, 2 लाख 40 हजार कोरोना वैक्सीन से भरा चालू ट्रक लावारिस हालत में मिला,

 

 नरसिंहपुर:-नरसिंहपुर में 2 लाख 40 हजार कोरोना वैक्सीन से भरा ट्रक लावारिस हालत में मिला. यह ट्रक बिना  ड्राइवर के सड़क किनारे 7 घण्टे से चालू खड़ा मिला. जीवन  रक्षक वैक्सीन लेकर हैदराबाद से यह ट्रक करनाल पंजाब जा रहा था, जिसके बाद देर रात ट्रक रवाना किया गया.

 वैक्सीन कंटेनर का ट्रक सुबह 8:00 बजे से लावारिस हालत में करेली के पास खड़ा था, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया था और इस बात की पुष्टि की थी कि इस कंटेनर में 240000 कोरोना वैक्सीन हैं..

 ड्राइवर अब भी गायब है उसका कुछ पता नहीं चल पाया  है.

 बड़ा सवाल ये उठता है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई? इसके पीछे कौन जिम्मेदार है?

 अक्सर मध्यप्रदेश में इन लापरवाही के मामले में शिवराज सरकार चुप्पी साध लेती है.

 

MP:- सरकार ने मिनी और माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर किया फोकस, नगरीय निकायों को सौंपी जिम्मेदारी

 मध्यप्रदेश में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है इसे देखते हुए सरकार ने अब मिनी और माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर फोकस किया है.

 और इन कंटेनमेंट जोन की जिम्मेदारी नगरीय निकाय को सौंपी है . मप्र में कोरोना का क्यों लागू होने के बाद भी संक्रमण की चेन नहीं दूर पाई है.

 वहीं दूसरी तरफ इंदौर में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए घरों को चिन्हित करते हुए 22 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं. इन सभी जोन में स्थिति को देखने के लिए चार अधिकारी तैनात किए गए हैं. जिसमें प्रशासनिक अधिकारी एक राजस्व अधिकारी एक पुलिस अधिकारी और एक नगर निगम अधिकारी शामिल रहेंगे.

 नगरीय विकास एवं आवास विभाग के सचिव नितेश व्यास में शुक्रवार देर शाम आदेश जारी कर दिये है.

 आदेश में यह बात कही गई है कि लोगों को अनावश्यक घर से बाहर ना निकलने दिया जाए इस पर कड़ी कडाई की जाए.

 नगरीय क्षेत्रों में सक्रिय मरीजों की संख्या के आधार पर क्षेत्र का श्रेणीकरण कर माइक्रो और मिनी कंटेनमेंट जोन निर्मित कर कड़ाई से पालन किया जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button