Corona Update :जबलपुर में तीन कोविड -19 पॉजिटिव केस मिले ,अब तक पाच की मौत

मध्यप्रदेश/ जबलपुर (Jabalpur) -: जिले में लगातार कोविड -19 वायरस (Covid -19 Virus) संक्रमण के पॉजिटिव केस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं| रविवार को भी वायरोलॉजी लैब(Virology lab ) से 29 सेम्पल की रिपोर्ट्स में कोरोना पॉजिटिव के 3 और पॉजिटिव मामले सामने आए है। जिसमे कनिजा बानों(Knija bano ) उम्र 37 बर्ष की मृत्यु के बाद आई रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
कनिजा को 9 मई की शाम 7 बजकर 20 मिनट पर बहुत गम्भीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज इलाज हेतु लाया गया था। वे उच्च रक्तचाप, मधुमेह के साथ किडनी संबन्धी रोग से भी पीड़ित थी । सभी संभव प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और शनिवार 9 मई को ही लगभग साढ़े तीन घण्टे बाद रात 10.45 बजे मृत्यु हो गई। आज रात को मिली रिपोर्ट में मृतक महिला की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है जबकि 2 अन्य केस कोरोना पॉजिटिव पाये गये | इन्हें मिलाकर जबलपुर में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 129 हो गई है तथा कोरोना से मृत्यु की संख्या 5 हो गई है । और 33 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही के दिनों में अपनी जाँच तेज कर दी है जिसके चलते लगातार केस भी पॉजिटीव सामने आ रहे है।



.jpeg)
