Corona Third Wave : PM Modi की आज बड़ी बैठक, इन राज्यों के CMs के साथ करेंगे संवाद, ले सकते है बड़े फ़ैसले

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर (North East) के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का ये संवाद 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ होगा। इस दौरान पीएम मोदी इन राज्यों में कोविड-19 की स्थिति के साथ साथ टीकाकरण की स्थिति का भी जायजा लेंगे।
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते हफ्ते कहा था कि भारत में कोविड-19 के 80 प्रतिशत मामले 90 जिलों से सामने आए हैं, जिनमें से 14 पूर्वोत्तर राज्यों में हैं और मंत्रालय ने रेखांकित किया कि 'दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है और हमें अपनी सावधानी कम नहीं करनी चाहिए।
देश में संक्रमण किस गति से बढ़ रही है इसका संकेत देने वाले आर-फैक्टर में हाल में बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे इलाज के दौरान मरीजों के ठीक होने की दर धीमी हुई हैं। वहीं केरल व पूर्वोत्तर उन क्षेत्रों के तौर पर उभरे हैं, जो चिंता की वजह बन रहे हैं। यह तब है जब नए मामलों के राष्ट्रव्यापी आंकड़े कम बने हुए हैं।
इसी बीच प्रधानमंत्री की आज होने वाली इस बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी आज इस बैठक में कई बड़े फैसले ले सकते हैं। खास बात ये है कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी आई है और इसके तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही हैं।




