सभी खबरें

Corona Returns : PM Modi आज लेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, दे सकते है सख्त निर्देश

नई दिल्ली : इन दुनिया में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रहीं है। वहीं, देश के कई राज्यों में भी कोरोना के बढ़ते मामलों ने राज्य सहित केंद्र सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार जिन राज्यों ने कोविड के मामलों में वृद्धि दर्ज की है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं।जबकि, जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते दिन कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए जबकि देश में एक्टिव केस की संख्या 15,636 है। 

इधर, इन हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी दोपहर 12 बजे बैठक में हिस्सा लेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण बढ़ते कारोना संक्रमण के संबंध में एक रिपोर्ट भी पेश करेंगे। 

गौरतलब है कि भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए सरकार लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है। 
हालही में खुद पीएम मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के दौरान कह चुके है की – हमें कोरोना वायरस से सतर्क रहना होगा। मास्क पहनना, नियमित अंतराल पर हाथ धोना, रोकथाम के लिए जो भी आवश्यक उपाय हैं, उनका पालन करते रहें। 

बहरहाल, आज होने वाली इस बैठक में पीएम मोदी राज्य सरकारों को कोरोना रोकने के लिए सख्त निर्देश दे सकते है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button