सभी खबरें

Haryana Election Results Live Updates 2019 : हरियाणा में पलटा पासा, JJP के साथ मिलकर भाजपा बना सकती है सरकार

 महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग तय होती नजर आ रही है | अब तक के परिणाम अनुसार, महाराष्ट्र में जहां भाजपा और शिवसेना का गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रहा है, वहीं हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के लिए हालात चुनौतीपूर्ण हैं | लेकिन खबर है कि भाजपा हरियाणा में भी सरकार बनाने की तैयारी कर रही है |

सूत्रों की मानें तो यह जानकारी सामने आ रही है कि जेजेपी-बीजेपी को समर्थन देने के लिए तैयार हो चुकी है और खट्टर द्वारा राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया है | बता दें कि हरियाणा में अब तक भाजपा 40 और कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है |

वहीं, जेजेपी 10 और अन्य 10 पर आगे चल रहे हैं | वहीं, महाराष्ट्र की बात करें तो भाजपा-शिवसेना गठबंधन 155 और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन 109 सीटों पर आगे है | 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button