सभी खबरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री पहुंचा कोरोना, इस मशहूर अभिनेता को लिया चपेट में

बॉलीवुड डेस्क – देशभर में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आमजन से लेकर नेता, मंत्री तक इसके शिकार हो चुके हैं। अब ये वायरस बॉलीवुड (Bollywood) तक जा पहुंचा हैं। मशहूर अभिनेता किरण कुमार (Kiran Kumar) भी कोरोना वायरस के‌ संक्रमण का शिकार हो गये हैं।

एक निजी न्यूज़ चैनल पर बात करते हुए उन्होंनेे खुद इसकी जानकारी दी।

किरण कुमार ने फोन पर बात करते हुए बताया कि 14 मई को मुझे इस बात का पता चला कि मैं कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) हूं। उन्होंने बताया कि मुंबई के एक अस्पताल में मेरा एक छोटा-सा मेडिकल उपचार किया जाना था, जिसके लिए मेरे कई तरह के टेस्ट लिये गये थे। इसी के तहत मेरा कोविड-19 टेस्ट भी लिया गया, जिसमें मेरे पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई।

उन्होंने कहा कि मेरे अंदर इसके कोई भी लक्षण नहीं थे। इसके बावजूद में कोरोना से संक्रमित हो गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल मैं सेल्फ आइसलेशन (Self Isolation) में अपने ही दो मंजिला घर में आराम से रह रहा हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं। 

इसके अलावा उन्होंने बताया कि कोरोना से संबंधित उनका अगला कोविड-19 टेस्ट (Covid 19 Test) 26 मई को होगा। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button