कोरोना काल में भी आम आदमी को कोई राहत नहीं, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम

नईदिल्ली/भोपाल : बीती 4 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों के दाम बढ़ने शुरू हुए थे। इसके बाद से 23 दिनों में पेट्रोल 5.76 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है जबकि डीजल के दाम 5.99 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं।
बुधवार को स्थिर होने के बाद आज फिर से पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol-Diesal Rate) में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं।
तेल कंपनियों ने एक बार फिर से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए है, जिसके तहत पेट्रोल के दाम में 23 पैसे और डीजल के दाम में 07 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा किया गया हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा हैं। क्रूड ऑयल बेंच मार्क 12 फीसद बढ़कर 81.59 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया हैं।
वहीं, दूसरी तरह कोरोना के साथ साथ महंगाई की मार झेल रहे आम जनता के जेब पर पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ी कीमतों से प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं।
जानें कहा क्या स्थिति
पेट्रोल के आज बढ़े हुए दाम के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.5 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 86.75 रुपए पहुंच गया हैं।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत शतक के पार पहुंच गई हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.82 रुपए हो गई हैं।
इसके अलावा हैदराबाद-बेंगलुरु जैसे शहरों में भी पेट्रोल की कीमत 104 रुपए प्रति लीटर से अधिक पहुंच गई हैं। जबकि मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 104.87 रूपए रिकॉर्ड की गई हैं।


.jpeg)

