सभी खबरें

उज्जैन में मिला कोरोना का पॉजिटिव केस, मचा हड़कंप, कलेक्टर ने की ये अपील

मध्यप्रदेश/उज्जैन – मध्यप्रदेश में भी अब कोरोना वायरस का कहर बढ़ता हुआ नजर आ रहा हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या अब बढ़कर 10 पंहुच गई हैं। बताया जा रहा है कि अब उज्जैन में एक मरीज़ की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। कहा जा रहा है कि मरीज़ को केवल एक दिन की सर्दी खांसी बीमारी होना बताया गया। उसी दिन मरीज़ को माधव नगर अस्पताल शिफ्ट कर लिया गया तथा माधवनगर अस्पताल में  ट्रीटमेंट देने के दौरान कोरोना के लक्षण पाए जाने पर मरीज को एम वाय अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। 

उज्जैन में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस आने के बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ हैं। कलेक्टर शशांक मिश्र ने आमजन से अनुरोध किया है कि वह अपने घरों में रहें। साथ ही कलेक्टर ने कोरोना वायरस से लड़ाई में सभी लोगों से सहयोग का आह्वान किया है तथा कहा है कि वे शासन प्रशासन एवं स्वास्थय विभाग द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। 

इस से पहले मध्यप्रदेश के जबलपुर में 6 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी हैं। इसके अलावा भोपाल में भी एक मरीज पॉजिटिल मिला हैं। 

जबकि ग्वालियर में दो मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इनमें से एक मरीज ग्वालियर और एक शिवपुरी का रहने वाला हैं। इनके अलावा कुछ संदिग्ध भी मिले हैं।

वहीं, इन सब के बीच देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया हैं। मंगलवार रात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिए 21 दिनों के लॉक डाउन का फैसला लिया। देशभर को अब 14 अप्रैल तक सख्ती के साथ लॉक डाउन किया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button