सभी खबरें

भोपाल-इंदौर में बढ़ता कोरोना संक्रमण, प्रदेश में कुल आंकड़ा पहुंचा इतना… हुई इतनी मौतें

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) की रफ्तार अभी थमती हुई नज़र नहीं आ रहीं हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में फिर 1 हज़ार से ज़्यादा नए मामलें एक साथ सामने आए हैं।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन (Coronavirus Media Bulletin) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यानी शनिवार को 1222 नए मामले आए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब एक ही दिन में इतने सारे कोरोना के मरीज सामने आए हैं। हर रोज़ लगभग इतने मरीज़ प्रदेश में सामने आ रहे हैं। 

1222 नए मरीज़ मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 59 हज़ार 158 हो गई। जबकि अब तक प्रदेश में कुल 2753 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

राहत की बात ये है कि प्रदेश में अब तक 1 लाख 42 हजार 707 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। 

बता दे कि, (इंदौर, भोपाल) में लगातार कोरोना के बढ़ते हुए मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर (Indore) में सबसे ज़्यादा मामले सामने आए है, यहां बीते 24 घंटे में 312 मरीज़ मिले हैं। इसके बाद राजधानी भोपाल (Bhopal) 231 नए पॉजिटिव मिले हैं। जबकि ग्वालियर (Gwalior) में 49 और जबलपुर (Jabalpur) में 58 नए मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button