सभी खबरें

 वाहन चेकिंग के दौरान आनंदपुर  पुलिस को मिली सफलता ,मोटरसाइकिल चोर एवं लूट को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

वाहन चेकिंग के दौरान आनंदपुर  पुलिस को मिली सफलता ,मोटरसाइकिल चोर एवं लूट को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार  
 आनंदपुर से कमलेश जाटव की रिपोर्ट – : 
पुलिस मुख्यालय भोपाल अभियान बी ड़ी पी पोर्टल का उपयोग करते हुए वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध वाहनों की दस्दीक के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विदिशा विनायक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा के.एल. बंजारे के निर्देशन में एवं एस.डी.ओ.पी. लटेरी बी. एस. सिसोदिया के मार्गदर्शन में उक्त अभियान के अंतर्गत दिनांक 2-7 -2020 को पुलिस आनंदपुर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान घनश्याम पिता मथुरा लाल भील एवं समंदर उर्फ सुनील पिता रायसिंह भील दोनों निवासी इमरत फार्म थाना उनारसी कला जिला विदिशा मध्य प्रदेश बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिलों की बीडीपी पोर्टल पर तस्दीक की गई उक्त पोर्टल पर चेकिंग करते दोनों लड़कों के पास मोटरसाइकिल पंजीकृत स्वामी अन्य व्यक्ति पाए गए जबकि इन  लड़कों ने पुलिस थाना आनंदपुर को अपने स्वयं का होना बताया उक्त आधार पर पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी की होने की शंका हुई पुलिस ने दोनों को  गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की तो दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर इन आरोपियों के पास उनके द्वारा चोरी कर पाई गई अन्य 5 मोटरसाइकिल  बरामद हुई है इन आरोपियों का एक अन्य साथी भूपेंद्र भील निवासी अलीगंज का है और आरोपी समंदर उर्फ सुनील के साथ मोटरसाइकिल चोरी करता है अभी आरोपी भूपेंद्र सिंह पुलिस की गिरफ्त से फरार है आरोपी समंदर उर्फ सुनील भील और घनश्याम भील के विरुद्ध धारा 41 (1)(4)102जा.फो.379भादवि. कार्रवाई कर मोटरसाइकिल जप्त की गई

आरोपियों ने कहां कहां से चुराई मोटरसाइकि ल – :
 शमशा बाद ब्यावरा इंदौर भोपाल आनंदपुर से चुराई गई आरोपियों से थाना आनंदपुर के अन्य अपराधों मैं गहन पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने अन्य साथी लाखन भीम निवासी इमरत फार्म के साथ मिलकर दिनांक 28-6 -2020 को कस्बा आनंदपुर से मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दिया गया जिसका अपराध पंजीबद्ध पुलिस थाना आनंदपुर मैं है आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था घटना को स्वीकार किया गया तथा घटना में लूटा गया मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल है आरोपी गण से पुलिस ने बरामद की है

बरामद सामग्री – :                                                                                                                                                                                                                                                          कार्रवाई में पुलिस आनंदपुर को कुल मोटरसाइकिल 8 मोबाइल 1 मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकियां 2 एवं मोटरसाइकिल  की नंबर प्लेट 7 जप्त की गई l

महत्वपूर्ण भूमिका – :
 वाहन चोर गिरोह एवं लूट के इन आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी मैं थाना आनंदपुर थाना प्रभारी  S.I. आनंद सिंह  A S.I.एम. एम.त्रिपाठी आ. 778 दीपक भानेरिया आ.12 सचिन सिसोदिया आ. 85 देवेंद्र शाक्य आ.955 देवेंद्र पाटिलआ. 358विजय शर्मा एवं सैनिक 96 रवि शंकर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button