सभी खबरें

प्रदेश में भयावह हुआ Corona, 1 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा, 18 दिनों में टूटे सभी रिकॉर्ड

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) की रफ्तार अब तेज़ी के साथ बढ़ती हुई नज़र आ रहीं हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) अब तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। साथ ही साथ प्रदेश में कोरोना आए दिन नए नए रिकॉर्ड बना रहा हैं।

बीते 24 घंटे में एक बार फिर मप्र में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट (Corona Big Blast) हुआ हैं। प्रदेश में फिर 2 हज़ार से ज़्यादा नए मामलें एक साथ सामने आए हैं।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन (Coronavirus Media Bulletin) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यानी शुक्रवार को 2552 नए मामले आए हैं। यह पहला मौका है जब एक ही दिन में इतने सारे कोरोना के मरीज सामने आए हैं।

2552 नए मरीज़ मिलने के बाद प्रदेश (MP) में कुल संक्रमित मरीजों (Infected Person) की संख्या 1 लाख के पार हो गई। अब प्रदेश में 1 लाख 458 मामले हो गई हैं। जबकि अब तक प्रदेश में कुल 1901 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

लगातार बढ़ रहे मामलों ने शासन प्रशासन (Administration-Government) की चिंता को और बढ़ा दिया हैं। बता दे कि अब सक्रिय मरीजों की संख्या 21605 हो गई हैं। सितंबर में 36,493 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। अगस्त में 32,159 आये थे, इस तरह सितंबर के 18 दिनों में ही सभी रिकार्ड टूट गए हैं।

वहीं, अब तक 76,952 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

भोपाल में 180 दिन में 8988 केस थे, अब 27 दिन में 6 हजार मामले मिले

राजधानी भोपाल (Bhopal) की हालत पहले से ज्यादा बुरी हो गई हैं। यहां पर 21 अगस्त को 8988 केस थे और आज 14339 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या भी 27 दिन में 100 लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 अगस्त को 255 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

50 हजार मामले महज 27 दिन में सामने आए

कोरोना (Corona) का स्तर अब प्रदेश में भयावह हो चुका हैं। खासकर भोपाल (Bhopal) इंदौर (Indore), ग्वालियर (Gwalior) और जबलपुर (Jabalpur) में। इन शहरों में हर रोज 200 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में पहले 50 हजार केस 153 दिन में आए थे, जबकि अगले 50 हजार मामले महज 27 दिन में सामने आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button