सभी खबरें

आज ये "Congress-BJP" के विधायक देंगे इस्तीफा? प्रदेश में मचेगी खलबली …. !

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – गुरुवार देर रात एक बार फिर मध्यप्रदेश की सियासत में नया मोड़ सामने आया, जब भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी, शरद कौल मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनके बंगले पर मिलने गए। इतना ही नहीं पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक संजय पाठक भी सीएम से मिलने बंगले पर पहुंच थे। सूत्रों की मानें तो ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं है कि शुक्रवार को भाजपा के कुछ विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग का इस्तीफा भी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ हैं। सूत्रों की मानें तो आज कुछ और विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। इनमें विधायक ऐंदल सिंह कंसाना, रघुराज कंसाना, रणवीर जाटव, कमलेश जाटव, बिसाहूलाल सिंह, गोपाल सिंह और विक्रम सिंह नातीराजा के नाम सियासी गलियारों में खासे चर्चा में हैं।

क्या कहा विधायक हरदीप सिंह डंग ने 

मैंने तीनों नेताओं से अपनी बात कही, लेकिन दुख की बात है कि किसी ने भी मेरी बात नहीं सुनी। मेरी गलती रही कि मैं कमलनाथ, दिग्विजय या सिंधिया गुट का नहीं रहा, केवल कांग्रेस का रहा। इसलिए मुझे इतना संघर्ष करना पड़ रहा हैं। 

सीएम कमलनाथ और दिग्विजय ने संभाला मोर्चा 

सभी हालातो से निपटने के लिए कांग्रेस ने तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने इसका मोर्चा संभाला हैं। गुरुवार देर रात सीएम हाउस में मंत्री तरुण भनाेत, जीतू पटवारी, हुकुम सिंह कराड़ा आदि के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ रणनीति बनाते रहे। पार्टी सूत्रों की माने तो कमलनाथ सरकार अब हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button